{"_id":"6544fe409211ae5fc50935a7","slug":"training-and-survey-started-for-turbid-water-management-and-sewage-sludge-management-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-8125-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: गंदला जल प्रबंधन और मल कीचड़ प्रबंधन के लिए प्रशिक्षण और सर्वेक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: गंदला जल प्रबंधन और मल कीचड़ प्रबंधन के लिए प्रशिक्षण और सर्वेक्षण शुरू
Fri, 03 Nov 2023 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
खंड स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी( बिलासपुर) । विकास खंड सदर एवं श्री नयना देवी जी के ग्राम संसाधन व्यक्तियों (वीआरपी) को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण ) और राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ग्रामीण विकास विभाग हिमाचल प्रदेश (वॉश इंस्टीट्यूट नई दिल्ली के सहयोग से) गंदला जल प्रबंधन और मल प्रबंधन मूल्यांकन के लिए सर्वेक्षण करने के लिए खंड स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कांफ्रेंस हॉल में किया गया।
सर्वेक्षण घरों में शौचालय की टाइपोलॉजी, गांव स्तर के गंदला जल डेटा, जल निकायों के प्रदूषण पर जानकारी के माध्यम से मल कीचड़ प्रबंधन (एफएसएम) और ग्रे वाटर प्रबंधन (जीडब्ल्यूएम) की स्थिति की व्यापक समझ प्रदान करेगा। जिससे स्थान विशिष्ट योजना बनाने में सुविधा होगी। इस संबंध में जिले के सभी विकास खंडों के अंतर्गत सभी गांवों को कवर करते हुए एक समयबद्ध सर्वेक्षण शुरू किया जाना है। उक्त सर्वेक्षण ग्राम स्तरीय संसाधन व्यक्तियों द्वारा आयोजित किया जाएा। उक्त संसाधन व्यक्ति बैठकों, आपसी बातचीत और पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से सभी गांवों में सर्वेक्षण करेंगे। यह प्रक्रिया सुरक्षित मल कीचड़ प्रबंधन,गंदला जल प्रबंधन,जल स्रोतों की सुरक्षा और अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग के बारे में जागरूकता बढ़ाएगी। जिससे गांव की सामान्य स्वास्थ्य स्थितियों में सुधार होगा। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण में स्वच्छ भारत मिशन के जिला एवं सभी स्वच्छ भारत मिशन के खंड समन्वयकों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को प्रशिक्षण सेंट्रल टीम के संसाधन व्यक्ति प्रदीप कुमार (वॉश इंस्टीट्यूट नई दिल्ली) द्वारा दिया गया