{"_id":"5f6e27bb8ebc3e9b9d1176ef","slug":"traffic-bilaspur-news-sml346290438","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विधेयकों के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, स्वारघाट से डायवर्ट किया ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विधेयकों के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, स्वारघाट से डायवर्ट किया ट्रैफिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वारघाट (बिलासपुर)। नए कृषि विधेयकों को लेकर शुक्रवार को किसानों ने उग्र आंदोलन किया। किसानों ने कीरतपुर और भरतगढ़ में करीब तीन घंटे तक हाईवे को जाम रखा। पंजाब के कीरतपुर में किसानों की ओर से चक्का जाम करने के कारण उपमंडल स्वारघाट प्रशासन ने पंजाब और चंडीगढ़ जाने वाले सभी वाहनों को स्वारघाट से नालागढ़ भेजने की व्यवस्था की थी। देश के कई राज्यों के किसान केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में पारित किए गए कृषि विधेयकों के विरोध में धरने-प्रदर्शन कर रहे है।
इसी कड़ी में शुक्रवार को करीब दोपहर 12 बजे हिमाचल से सटे पंजाब राज्य के कीरतपुर साहिब व भरतगढ़ में कृषि बिल के विरोध में किसानों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया। करीब तीन घंटे तक मार्ग बंद रहा। वहीं स्वारघाट से चंडीगढ़ जाने वाले वाहनों को स्वारघाट पुलिस प्रशासन ने वाया नालागढ़ डायवर्ट कर दिया ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न हो। लोगों को जाम की समस्या से न जूझना पड़े, इसके लिए जिला पुलिस प्रशासन ने तुरंत मार्ग डायवर्ट कर दिया। वहीं मामला शांत होने के बाद दोपहर बाद करीब तीन बजे जिला पुलिस ने स्वारघाट-कीरतपुर-चंडीगढ़ राजमार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया। उपमंडल पुलिस अधिकारी श्री नयनादेवी संजय शर्मा ने बताया कि दोपहर तीन बजे स्वारघाट से पंजाब की तरफ यातायात सुचारु कर दिया गया। उन्होंने बताया कि किसानों के धरने की सूचना मिलते ही ट्रैफिक को नालागढ़ की तरफ डायवर्ट कर दिया था। इससे राजमार्ग पर जाम की स्थिति नहीं बनी।