फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Traders in Sunhani Bazar

सुन्हाणी बाजार में व्यापारियों ने नहीं करवाए कोरोना टैस्ट

Thu, 26 Aug 2021 11:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Traders in Sunhani Bazar
सुनहानी व्यापार मंडल के पदाधिकारी व सदस्य सामूहिक चित्र में। - फोटो : BILASPUR
बरठीं(बिलासपुर)। जिले के सुन्हाणी बाजार के दुकानदारों का कोरोना टेस्ट करने आई डॉक्टरों की टीम टेस्ट नहीं कर पाई। सुन्हाणी बाजार व्यापार मंडल ने कोरोना टेस्ट करवाने के लिए आई डॉक्टरों की टीम के सामने अपनी शर्तें रखीं।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि सुन्हाणी की एक आशा वर्कर कोरोना पॉजिटिव आई थी और वह अन्य स्टाफ के साथ भी संपर्क में थी, लेकिन किसी भी स्टाफ का कोरोना टेस्ट नहीं किया गया और न ही आइसोलेट किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल के तहत सभी दुकानदारों का एक मत है कि वे सभी दुकानदार अपना कोरोना टेस्ट करवाने के लिए तैयार हैं, लेकिन जो भी डॉक्टरों की टीम उनका कोरोना टेस्ट करने आए उनके पास आरटीपीटीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट होनी चाहिए। क्योंकि यह टीम दिनभर बहुत से लोगों के संपर्क में होती है। यही नहीं व्यापार मंडल के तहत दुकानदारों ने प्रशासन से सुन्हाणी बाजार में रह रहे बिना पंजीकरण के प्रवासी मजदूरों के पंजीकरण करने के लिए कहा है और सर्वप्रथम इन प्रवासी मजदूरों का कोरोना टेस्ट करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपरोक्त मामले पर व्यापार मंडल की बैठक हुई और प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेने की मांग की है। इस अवसर पर व्यापार मंडल सुन्हाणी के प्रधान प्रकाश चंद वर्मा, कोषाध्यक्ष परणवीर कौशल, सचिव मदन लाल, उप प्रधान पुष्पराज वर्मा, प्रेस सचिव पंकज सोनी व सदस्यों में अश्वनी शर्मा, विनोद शर्मा, नरेश कुमार, मनोज कुमार, मनोज वर्मा, रेनू सोनी, रजत महाजन, राजेश कौशल, पवन डोगरा, रूपलाल, अशोक कुमार व पवन कुमार उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed