फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Traders are blunt, will not accept trade license

आंबेडकर ने दबे-कुचलों की आवाज की बुलंद : जगजीत

Sat, 06 Dec 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Traders are blunt, will not accept trade license
आंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर युवाओं ने नशे से बचने का लिया संकल्प
विज्ञापन

रौड़ा सेक्टर में परिनिर्वाण दिवस का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के रौड़ा सेक्टर स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर परिसर में हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले डॉ. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के बौद्धिक प्रकोष्ठ प्रमुख विपन बंसल ने की, जबकि मुख्य वक्ता शिक्षाविद जगजीत सिंह रहे। कार्यक्रम की शुरूआत डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने से हुई। जगजीत सिंह ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन हमेशा दबे-कुचले और शोषित वर्ग की आवाज को मजबूती देने में व्यतीत हुआ। उन्होंने समाज में समानता, न्याय और मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

मोर्चा के महामंत्री नंदलाल आचार्य ने बताया कि इस वर्ष मोर्चा का मुख्य विषय युवाओं को चिट्टा जैसे जानलेवा नशे से बचाना रखा गया है। इसके लिए मोर्चा के पदाधिकारी हर गांव और पंचायत में जागरूकता अभियान चला रहे हैं। कार्यक्रम में वक्ताओं के रूप में सेवानिवृत्त प्रिंसिपल सुखदेव रतन, पूर्व पार्षद सरदार रच्छपाल सिंह, सरदार भगत सिंह, राजेंद्र कुमार (पेबैक टू सोसायटी), संत रविदास महासभा बिलासपुर के अध्यक्ष मदन लाल, धर्मपाल, मोहम्मद हारून, रफी मोहम्मद, केएल भाटिया, खंड प्रधान प्रभदयाल जोशी और सुखराम ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed