फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Today is the last day for admission in PG course in Bilaspur College

Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज में पीजी कोर्स में दाखिला लेने का आज अंतिम दिन

Sun, 30 Jul 2023 04:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 04:45 PM IST
विज्ञापन
Today is the last day for admission in PG course in Bilaspur College
-1 अगस्त को लगाई जाएगी पहली मेरिट सूची, काउंसलिंग प्रक्रिया 3 अगस्त से शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में सत्र 2023-24 के लिए स्नातकोत्तर विषयों में दाखिला लेने की आखिरी तिथि 31 जुलाई है। इच्छुक विद्यार्थी महाविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


महाविद्यालय में इच्छुक विद्यार्थी एमए अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, एमकॉम, एमएससी रसायन विभाग, गणित, भौतिक विज्ञान और पीजीडीसीए में दाखिला ले सकते हैं। इच्छुक विद्यार्थी महाविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन सभी विषय के लिए पहली मेरिट सूची 1 अगस्त को लगाई जाएगी। सभी विषयों के प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 3 अगस्त को होगी। काउंसलिंग में चयनित विद्यार्थियों को 4 अगस्त तक फीस जमा करवानी होगी। विभिन्न विषयों में खाली सीटों के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट 5 अगस्त को लगाई जाएगी। इसकी काउंसलिंग प्रक्रिया 7 अगस्त को होगी। फीस जमा करने के लिए विद्यार्थियों को 8 अगस्त तक का समय दिया जाएगा। सभी विषयों की नियमित कक्षाएं 9 अगस्त से शुरू हो जाएंगी। प्राचार्य प्रो. डॉक्टर नीना वासुदेवा ने कहा कि महाविद्यालय में पीजी कोर्स के लिए दाखिला लेने की आखिरी तिथि 31 जुलाई है। उन्होंने विद्यार्थियों से महाविद्यालय में दाखिला लेने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed