फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Three youths travelling in a car arrested with 30.1 grams of chitta

Bilaspur News: कार सवार तीन युवक 30.1 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार

Fri, 25 Jul 2025 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Three youths travelling in a car arrested with 30.1 grams of chitta
अदालत ने आरोपियों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
विज्ञापन

पुलिस की विशेष टीम ने फोरलेन पर लगाए नाके पर पकड़े आरोपी

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। पुलिस की विशेष टीम ने 30.1 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस की विशेष टीम ने वीरवार रात को किरतपुर-मनाली फोरलेन पर बलोह टोल प्लाजा के पास नाका लगाया था। इसी बीच पंजाब की ओर से आ रही एक कार को रोका गया। कार में तीन युवक सवार थे। उनसे पूछताछ शुरू की गई तो उनके हावभाव डरे हुए लगे। शक पर उनकी और कार की तलाशी ली गई तो 30.1 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी प्रिंस कुमार निवासी गांव डावण जिला मंडी, राज कुमार निवासी गांव कुम्मी जिला मंडी और लेख राज निवासी कुम्मी जिला मंडी को कार्रवाई के लिए घुमारवीं थाना पुलिस को सौंपा गया है।
विज्ञापन

आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। घुमारवीं पुलिस ने शुक्रवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया है। उधर, डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों का नशे के कारोबार से पुराना संबंध हो सकता है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इनके तार किसी बड़े गिरोह से जुड़े हैं या नहीं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह नशा कहां से लाया गया था और किसे सप्लाई किया जाना था। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर नशा बेचने या फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आने वाले दिनों में इस प्रकार की नाकाबंदी और चेकिंग को और तेज किया जाएगा ताकि क्षेत्र को नशे से मुक्त किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed