{"_id":"626ae3825a50663da11c4ae4","slug":"three-youngsters-arrested-with-chitta-in-bilaspur-bilaspur-news-sml4071605129","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिट्टे की खरीद-फरोख्त करने के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिट्टे की खरीद-फरोख्त करने के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिट्टे की खरीद-फरोख्त में तीन युवक गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर थाना पुलिस ने चिट्टे की खरीद-फरोख्त करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनसे 1.89 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
वीरवार को पुलिस टीम बिलासपुर शहर में गश्त कर रही थी। डियारा सेक्टर में बिना नंबर प्लेट की कार को रोका गया। पुलिस कर्मी कार के नजदीक पहुंचे तो चालक सीट पर बैठे एक युवक ने फॉयल पेपर की पुड़िया बाहर फेंक दी। पुलिस ने कार सवार दोनों युवकों को उतारा और फेंकी गई पुड़िया को भी बरामद किया। पुड़िया को खोल कर देखने पर उसमें 1.45 ग्राम चिट्टा पाया गया। आरोपियों की पहचान अंशुल (29) निवासी डियारा सेक्टर और रिषभ (26) निवासी गांव निचली भटेड़ जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि चिट्टा आदर्श निवासी डियारा सेक्टर से खरीदा है। पुलिस ने आदर्श के घर पर दबिश दी और वहां से 0.44 ग्राम चिट्टा बरामद किया। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।