फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Three tempo-loads of garbage dumped at Ghumarwin's Gandhi Chowk in protest against an assault.

Bilaspur News: मारपीट के विरोध में घुमारवीं के गांधी चौक पर फेंका तीन टेंपो कूड़ा

Sat, 10 Oct 2026 12:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Three tempo-loads of garbage dumped at Ghumarwin's Gandhi Chowk in protest against an assault.
घुमारवीं के गांधी चौक पर फेंका गया कूड़ा। संवाद
वार्ड सात के बजोहा में सफाई कर्मचारियों से मारपीट का आरोप
विज्ञापन

एसडीएम के आश्वासन के बाद उठाया कूड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। सफाई कर्मचारियों से कथित मारपीट के विरोध में शुक्रवार को घुमारवीं के गांधी चौक पर तीन टेंपो कूड़ा फेंक दिया गया। वार्ड सात के बजोहा में एक व्यक्ति पर कर्मचारियों से मारपीट करने का आरोप है। शहर के व्यस्त चौक पर कूड़े के ढेर लगने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। मामला बढ़ने पर नगर परिषद ने आपात बैठक बुलाई। एसडीएम के कार्रवाई के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने कूड़ा उठाकर चौक साफ किया।
जानकारी के अनुसार, सफाई कर्मचारी शुक्रवार सुबह घरों से कूड़ा उठाने निकले थे। इसी दौरान बजोहा में कथित तौर पर एक व्यक्ति ने उनके साथ मारपीट की। इससे नाराज कर्मचारियों ने गांधी चौक पर कूड़ा डालकर विरोध जताया। सूचना मिलने पर नगर परिषद अध्यक्ष अमित कुमार, कार्यकारी अधिकारी खेम चंद वर्मा और अन्य पार्षद मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों की नाराजगी को देखते हुए नगर परिषद में आपात बैठक की गई। इसमें मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद एसडीएम घुमारवीं अभिषेक बरवाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से बातचीत कर उचित कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया। आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारी कूड़ा उठाने के लिए राजी हो गए और चौक की सफाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सफाई कर्मचारियों के साथ मारपीट हुई थी। मामले में तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा डालने से आम लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed