{"_id":"61d1efe3fed5a138ad2094fb","slug":"three-mischief-arrested-bilaspur-news-mbd4147483182","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को लूट व चोरी के माल समेत किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को लूट व चोरी के माल समेत किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खजुरिया(रामपुर)। खजुरिया पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर मोबाइल फोन विक्रेता से हुई मोबाइल फोन पार्ट्स की लूट व फोन चोरी की एक अन्य घटना का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीनों बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे, पांच कारतूस, एक चाकू, एक बाइक और लूटा गया माल भी बरामद कर लिया है।
खजुरिया थाना प्रभारी विनय कुमार के अनुसार शनिवार की रात वह पुलिस कर्मियों के साथ अहरो शीशगढ़ रोड पर ग्राम महतोष मोड़ के समीप वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक बाइक पर आ रहे तीन युवकों को उन्होंने रुकने का इशारा किया। बाइक सवार युवकों ने अचानक बाइक को पीछे मोड़ लिया और भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने बाइक सवारों का पीछा किया, तो बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान युवकों की बाइक फिसल कर गिर गई। पुलिस टीम ने बाइक सवार तीनों युवकों को दबोच लिया। पूछताछ करने पर तीनों युवकों ने स्वयं को ग्राम बमनपुरा निवासी मुराद खां पुत्र मुन्नन खां, हसनैन खां पुत्र भूरा खां, मोहम्मद खां पुत्र सिराज खां बताया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे, एक चाकू, पांच कारतूस और लूटपाट में प्रयोग की गई बिना नंबरों की एक बाइक बरामद कर ली। पुलिस ने जब तीनों से पूछताछ की तो उन्होंने 30 दिसंबर की रात ग्राम चंद्रपुरा के जंगल में जिला बरेली के थाना शीशगढ़ के मोहल्ला तालाब निवासी सद्दाम हुसैन से मोबाइल से फोन और स्पेयर पार्ट्स, नगदी आदि लूटने तथा कुछ दिन पूर्व ग्राम बेगमाबाद में केमरी के मोहल्ला माजुल्लानगर निवासी रफीक अहमद का एक फोन चुराने की घटना स्वीकार की। पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर लूट और चोरी का माल बरामद कर लिया तथा उनके कब्जे से साढ़े सात हजार रुपये भी बरामद कर लिए। पुलिस ने बताया कि तीनों ने मोबाइल फोन विक्रेता को लूटा था तथा बेगमाबाद से फोन भी चुराया था। आरोपी तीनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस तीनों आरोपियों के अपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाल रही है।