फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   thieft case

बहरूपिये के वेश में घर में घुसे दो व्यक्ति, महिला से गहने छीनकर फरार, पुलिस ने दबोचे

Tue, 18 Oct 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
thieft case
बिलासपुर। शहर के साथ लगते बामटा गांव में बहरूपिये के वेश में घर घुसे दो व्यक्ति महिला के गहने छीनकर फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। इससे पहले कि वे जिले से बाहर निकल पाते, उन्हें बिलासपुर शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर कल्लर के पास ही दबोच लिया गया। उनसे गहने भी बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर को बामटा गांव में बाइक पर सवार दो पुरुष पहुंचे, जिसमें से एक पुरुष ने महिला का वेश धारण किया हुआ था। उन्होंने एक घर में प्रवेश किया। घर में मौजूद महिला से पैसों की मांग की। जब महिला ने पैसे देने से इनकार किया तो उन्होंने महिला का मंगलसूत्र, कानों की बालियां और पायल छीन लिए और बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। महिला ने इसकी सूचना सदर पुलिस थाना में दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखा। पता चला कि बाइक स्वारघाट की ओर गई है। नाकाबंदी कर बाइक को कलर में पकड़ लिया। आरोपियों ने बताया कि वे मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed