फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   theft from gold smithshop

ज्वैलरी की दुकान में नकब लगाकर 34 लाख की चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
theft from gold smithshop
केमरी/बिलासपुर (रामपुर)। केमरी थाना क्षेत्र के रासडंडिया में आभूषण की दुकान में चोरों ने नकब लगाकर लगभग 34 लाख की कीमत के गहने चुरा लिए हैं। शनिवार को दुकान खोलने पहुंचने पर सराफ को चोरी की जानकारी मिली। सूचना के बाद मौके पर केमरी पुलिस और एएसपी अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम खानपुर निवासी लोकपाल गंगवार की बिलासपुर-मिलक रोड पर रासडंडिया में आभूषण की दुकान है। शुक्रवार की शाम लोकपाल दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे। शनिवार की सुबह वह दुकान पर पहुंचे तो सारा सामान बिखारा हुआ था। दुकान में रखी गई अलमारी भी टूटी हुई मिली और उसमें रखी हुई ज्वैलरी गायब थी। चोर उनकी दुकान के बगल में खाली पड़ी दुकान के अंदर घुस गए थे। दुकान स्वामी की सूचना पर आसपास के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। दुकान स्वामी की सूचना पर केमरी थाना प्रभारी मनोज कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच की। दुकान स्वामी ने पुलिस को बताया कि चोर उसकी दुकान से 32 किलो चांदी और आधा किलो सोने के जेवर के साथ-साथ अस्सी हजार रुपये नकद चुरा कर ले गए है, जिसकी कुल कीमत लगभग 34 लाख रुपये बनती हैआभूषण की दुकान में चोरी की सूचना के बाद एएसपी अरुण कुमार सिंह और सीओ केमरी अशोक कुमार पांडेय भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौका मुआयना किया और केमरी पुलिस को चोरी का खुलासा करने का निर्देश दिया। एएसपी के निर्देश पर डॉग स्कवायड और फारेंसिंक की टीम भी मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने इस मामले में सराफ की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed