फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   theft case in bilaspur.

असिस्टेंट डायरेक्टर के सरकारी आवास में चोरी

Sun, 15 Nov 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Sun, 15 Nov 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
theft case in bilaspur.

शहर के पॉश क्षेत्र चंगर सेक्टर में शनिवार को सरकारी आवासीय कॉलोनी में चोरों ने दिन-दहाड़े दो आवासों के ताले तोड़कर लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर लिया। इनकी कुल कीमत लगभग छह से सात लाख रुपये के बीच बताई जा रही है। पुलिस नेे मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पशुपालन विभाग में कार्यरत असिस्टेंट डायरेक्टर डा.एसके कपिल अवकाश के चलते हमीरपुर स्थित अपने घर गए थे। जबकि फार्मासिस्ट रजनीश गौतम किसी कार्य से पालमपुर गए थे।
विज्ञापन


रविवार को जब वह चंगर सेक्टर स्थित सरकारी आवास में पहुंचे तो दरवाजे के ताले टूटे हुए थे। डा. कपिल के अनुसार जब भीतर पहुंचे तो सारा सामान बिखरा हुआ था। जब उन्होंने सामान की जांच पड़ताल की तो उनके कीमती गहने गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मामले में फार्मासिस्ट रजनीश गौतम के घर का ताला भी तोड़ा गया है। मगर चोर किसी भी तरह का सामान ले जाने में कामयाब नहीं हुए। हालांकि चोरों ने वहां पर रखे सामान को इधर-उधर बिखेर दिया है।


बताया जा रहा है कि यह वारदात 13 नवंबर की है। इस दिन एक साथ दिन के समय दोनों वारदातों को अंजाम दिया गया है। सदर चौकी इंचार्ज पदम सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चोरों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed