फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The work of installing gold plate on the dome of Maa Shree Nayanadevi temple is completed

Bilaspur News: मां श्री नयनादेवी मंदिर के गुंबद पर सोने की प्लेट लगाने का काम पूरा

Mon, 03 Apr 2023 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
The work of installing gold plate on the dome of Maa Shree Nayanadevi temple is completed
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। शक्तिपीठ श्री नयनादेवी का गुंबद को सोने में जड़ने का काम पूरा हो गया है। अब मुख्य मंदिर के गुंबद का स्वर्ण मंदिर की तरह सोने का नजर आ रहा है। गुंबद के लिए आर्थिक दान देने दिल्ली के श्रद्धालु मंगलवार को मंदिर न्यास को इस गुंबद को सौंप देंगे। गुंबद पर करीब साढ़े पांच किलोग्राम सोना और 596 किलोग्राम तांबा लगाया गया है। इस पर कितनी राशि खर्च हुई है, यह दान करने वाले श्रद्धालु गुंबद सौंपने के बाद मंदिर न्यास के अधिकारियों को बताएंगे। गुंबद पर सोना लगाने का काम 7 फरवरी को शुरू किया गया था। रविवार को यह काम पूरा हो गया। इस काम को करने के लिए गुजरात और राजस्थान के 50 कारीगर बुलाए गए। कारीगरों ने सोने और तांबे का मिश्रण कर प्लेटें तैयार की हैं। इन प्लेटों पर नकाशी भी की गई है। गौरतलब है कि श्री नयनादेवी देवी में श्रद्धालु मन्नत पूरी होने पर सोने और चांदी का दान करते हैं। इससे पहले गर्भगृह के लिए पंजाब के एक श्रद्धालु ने तीन किलोग्राम सोना दान किया किया था। मंदिर के गुंबद पर सोने का कलश नाभा के एक श्रद्धालु ने स्थापित कराया था। एक श्रद्धालु ने 19 किलोग्राम का चांदी का छत्र दान किया था। मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर ने बताया कि श्री नयनादेवी के मुख्य मंदिर के गुंबद को सोने और तांबे की प्लेट लगाने का काम पूरा हो गया। कर्मचारी मंगलवार मंदिर न्यास को औपचारिक रूप से गुंबद सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed