फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The supporters demonstrated to release Azam Khan from jail

आजम खां को जेल से रिहा करने को सपाइयों ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
The supporters demonstrated to release Azam Khan from jail
बिलासपुर। सांसद आजम खां को जेल से रिहा करने व जौहर विश्वविद्यालय की जमीन को बचाने आदि मांगों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तहसील में प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार को समाजवादी पार्टी के तमाम कार्यकर्ता सपा नेता संतोष कुमार शर्मा के महेश गार्डन स्थित आवास पर एकत्र हुए। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी जुलूस के रूप में प्रदर्शन करते हुए तहसील पहुंचे। उन्होंने यहां भी जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की आवाजों को सुनकर संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में बैठे एसडीएम डा. राजेश कुमार बाहर निकलकर आ गए। सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उन्हें सौंपा। ज्ञापन में जौहर विश्वविद्यालय की भूमि को बचाने, सांसद आजम खां को जेल से रिहा कराकर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करने, केंद्र सरकार द्वारा लागू तीनों कानूनों को वापस लेने, पसियापुरा निवासी बाबा कश्मीर सिंह के परिजनों को मुआवजा देने आदि मांगें मुख्य थीं। प्रदर्शन करने वालों में जुबैर मोहसिन खां, आरिफ खां आरोमा, जसबीर सिंह जस्सा, शिव कुमार गुप्ता, शिवम शर्मा, कुलविंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह, संजीव यादव, डोरी लाल, ताहर सिंह यादव, प्रदीप यादव, प्रेम यादव, शफीक अहमद, डाल चंद्र यादव, आसेराम, चरन सिंह, सुंदर लाल, हरिशंकर यादव आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed