{"_id":"6883839537f9eb9fe70583f1","slug":"the-soldier-created-a-ruckus-under-the-influence-of-alcohol-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-141283-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सैनिक ने शराब के नशे में मचाया हुड़दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सैनिक ने शराब के नशे में मचाया हुड़दंग
Fri, 25 Jul 2025 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
घर में की तोड़फोड़, पुलिस ने किया काबू, न्यायालय में होगा पेश
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। सेना में कार्यरत एक सैनिक को शराब पीकर अपने ही घर में हुड़दंग मचाना और पत्नी से लड़ाई करना महंगा पड़ गया। सैनिक ने नशे की हालत में घर के फ्रिज, मोबाइल, पंखा, कूलर समेत अन्य घरेलू सामान को नुकसान पहुंचाया। परिजनों की शिकायत पर भराड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सैनिक को हिरासत में ले लिया है। घटना शुक्रवार की है।
जानकारी के अनुसार भराड़ी थाना के तहत आने वाले एक गांव में तैनात सैनिक ने नशे की हालत में घर में जमकर हंगामा किया। पत्नी द्वारा बार-बार समझाने के बावजूद सैनिक नहीं माना और घरेलू सामान को तहस-नहस कर दिया। घरेलू हिंसा और लगातार उत्पात से परेशान होकर सैनिक की पत्नी ने साहस दिखाते हुए भराड़ी पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सैनिक को समझाने का प्रयास किया। लेकिन जब वह नहीं माना और आक्रामक बना रहा, तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस उपाधीक्षक चंद्रपाल सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि हुड़दंग मचाने के आरोप में व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। शनिवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।