{"_id":"60c224ea8ebc3e281d50b335","slug":"the-number-of-tourists-increased-after-the-cases-of-kovid-decreased-bilaspur-news-sml3731652149","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर बैरियरों से एक माह 12 दिन में 38 हजार 263 पर्यटकों ने प्रदेश में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर बैरियरों से एक माह 12 दिन में 38 हजार 263 पर्यटकों ने प्रदेश में किया प्रवेश
विज्ञापन
स्वारघाट(बिलासपुर)। प्रदेश में कोविड के मामले कम होने के बाद पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है। बिलासपुर के गरामौडा और नयनादेवी क्षेत्र के 8 बैरियरों से एक माह और 12 दिन में 38 हजार 263 पर्यटकों ने प्रवेश किया है।
बता दें कि प्रदेश सरकार की ओर से जारी किए गए दिशा निर्देशों के बाद से बाहरी राज्यों से हिमाचल में आने वाले लोगों और पर्यटकों को विशेष शर्तों के अनुसार छूट प्रदान की गई है।
वहीं, हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी बाहरी राज्यों से हिमाचल आने के लिए पास की अनुमति लेकर आने की छूट प्रदान की है, लेकिन बावजूद इसके अभी तक बाहरी राज्यों के पर्यटकों में कहीं न कहीं कोरोना वायरस का खौफ साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
हिमाचल सीमा में प्रवेश करने के लिए गरामौडा बैरियर समेत नयनादेवी क्षेत्र में 7 अन्य स्थानों पर भी बिलासपुर पुलिस ने नाके लगा रखे हैं, ताकि बाहरी राज्यों से बिना पास कोई भी प्रवेश नहीं कर सके। जिला बिलासपुर की नयनादेवी सीमा से 27 अप्रैल से लेकर 9 जून तक हिमाचल राज्य में गरामौडा बॉर्डर समेत नयनादेवी के 7 अन्य बॉर्डर से बाहरी राज्यों बसे 38263 लोगों और पर्यटकों ने प्रवेश किया है।
हालांकि हिमाचल के लिए यह सुखद बात कही जा सकती है कि कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़े दिन प्रतिदिन बेहतर होते जा रहे हैं। उपमंडल नयनादेवी (स्वारघाट) के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) सुभाष गौतम ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों और पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है।