{"_id":"68d000ca6fb49d1b440d0866","slug":"the-mla-sent-off-the-expedition-team-from-bihadu-ghat-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-144782-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: विधायक ने बिहड़ू घाट से अभियान दल को किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: विधायक ने बिहड़ू घाट से अभियान दल को किया रवाना
Sun, 21 Sep 2025 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
शतुद्री वंदन सेलिंग एक्सपीडिशन के सातवें दिन स्थानीय कुटलैहड़ विधानसभा के विधायक विवेक शर्मा ने
शतुद्री वंदन सेलिंग एक्सपीडिशन में कैडेट्स ने गोबिंद सागर झील में लिया सेलिंग का अनुभव
160 किलोमीटर की दूरी तीन नौकाओं के माध्यम से पूरी कर चुका है दल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश की प्रथम नेवल यूनिट एनसीसी द्वारा आयोजित शतुद्री वंदन सेलिंग एक्सपीडिशन के सातवें दिन स्थानीय कुटलैहड़ विधानसभा के विधायक विवेक शर्मा ने बिहड़ू घाट से अभियान दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर विधायक ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी केवल प्रशिक्षण ही नहीं बल्कि अनुशासन, देशभक्ति और नेतृत्व के मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने का मंच है। अपने छात्र जीवन के एनसीसी अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि यह संगठन युवाओं को जीवन की हर चुनौती का सामना करने में सक्षम बनाता है। अभियान दल का नेतृत्व कर रहे कमांडर सज्जन कुमार ने स्वर्गीय रामनाथ शर्मा, भूतपूर्व उपसभापति हिमाचल विधानसभा एवं भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी को एनसीसी की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक विवेक शर्मा ने अभियान दल के साथ गोबिंद सागर झील में सेलिंग का अनुभव भी साझा किया। इससे पहले कैडेट्स ने बिहड़ू कस्बे में जल संरक्षण पर रैली निकालकर लोगों को जल के महत्व के प्रति जागरूक किया। शतुद्री वंदन का यह 12 दिवसीय अभियान 15 सितंबर को बिलासपुर से शुरू हुआ था और अब तक बरमाणा, कंदरौर, औहर, ऋषिकेश, जकातखाना तथा नकराणा होते हुए लगभग 160 किलोमीटर की दूरी तीन नौकाओं के माध्यम से पूरी कर चुका है। इस अभियान में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ के 70 एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं। अभियान 20 सितंबर को ऊना के मंडली पहुंचा और 23 सितंबर को बिलासपुर लौटने के बाद 25 सितंबर को औपचारिक रूप से संपन्न होगा।