{"_id":"5f358a3c8ebc3e3cbd106355","slug":"the-figure-of-shri-krishna-engraved-on-the-canvas-bilaspur-news-sml34164718","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैनवास पर उकेरी श्रीकृष्ण की आकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैनवास पर उकेरी श्रीकृष्ण की आकृति
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर कन्या उच्च निहाल बेटियों के मध्य चित्रकला प्रतियोगिता मे बनाई गई श्री कृष्
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। सरस्वती विद्या मंदिर कन्या उच्च निहाल सेक्टर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की संध्या पर बेटियों के मध्य चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने कैनवास पर अपने-अपने तरीकों से भगवान श्रीकृष्ण की एक से बढ़कर एक आकृति उकेरी। इनमें से श्रेष्ठ मनमोहनी सूरत पर कलाकारों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
स्कूल प्रभारी पूनम वर्धन ने बताया कि प्रतियोगिता में छठीं कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा तक की बेटियों ने भाग लिया। बेटियों ने बहुत ही सुंदर चित्रण कर अपने हुनर का परिचय दिया।
इस स्पर्धा में नेहा, अद्विती और सानिया ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि हर्शिता, राखी व शालिनी ने द्वितीय और तनिशा, सिमरन, प्रत्यक्षा तथा आस्था ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पूनम ने बताया कि सिया, किरण, सुप्रज्ञा, कनिका और शिविका ने चौथा, हंसिका, आंचल, श्रुति, अक्षिता व अंजली ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बेटियों ने अपनी मम्मी के घरेलू कार्य में हाथ बंटाना, चाय बनाना, खाद्य पदार्थ पकाना, अपने कमरे, घर आंगन की सफाई करना, खुद की चोटी स्वयं बनाना आदि कार्य बखूबी किए। उन्होंने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए शिक्षिकाओं में शामिल कोमल, मीना, नीनू कंचन, अंजना आदि ने अहम भूमिका निभाई।