{"_id":"6acd2f3aaac03b64560a7628","slug":"the-district-level-childrens-science-congress-will-begin-at-dadhol-school-on-october-16-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-169738-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: दधोल स्कूल में 16 अक्तूबर से शुरू होगी जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: दधोल स्कूल में 16 अक्तूबर से शुरू होगी जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस
विज्ञापन
दो दिवसीय कार्यक्रम में सरकारी और निजी स्कूल के 388 बाल वैज्ञानिक लेंगे भाग
प्रश्नोत्तरी, गणितीय ओलंपियाड, विज्ञान मॉडल सहित अन्य गतिविधियां होंगी आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। 33वीं जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 का आयोजन 16 से 17 अक्तूबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दधोल में किया जाएगा। इस दो दिवसीय आयोजन में जिला बिलासपुर के विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों के लगभग 388 बाल वैज्ञानिक भाग लेंगे।
बाल विज्ञान कांग्रेस के तहत विद्यार्थियों के लिए छह प्रमुख गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसमें विज्ञान प्रश्नोत्तरी, गणितीय ओलंपियाड, नवाचारी विज्ञान मॉडल, गतिविधि कॉर्नर, विज्ञान नाटिका और वैज्ञानिक परियोजना रिपोर्ट शामिल हैं। इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता, नवाचार, गणितीय क्षमता एवं वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला विज्ञान पर्यवेक्षक कश्मीर सिंह ने बताया कि उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा बिलासपुर अरुण गौतम के दिशा-निर्देशों एवं मार्गदर्शन के तहत इस दो दिवसीय आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न करवाया जाएगा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ उनके मार्गदर्शक शिक्षक एवं एस्कॉर्ट शिक्षक भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 के तहत विज्ञान नाटिका एवं वैज्ञानिक परियोजना रिपोर्ट का आयोजन जिला स्तर पर किया जाएगा। विज्ञान नाटिका प्रतियोगिता में 11 स्कूल भाग लेंगे, जबकि वैज्ञानिक परियोजना रिपोर्ट गतिविधि में 63 सरकारी एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक ने विश्वास व्यक्त किया कि उपनिदेशक के मार्गदर्शन एवं संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न होगा।