फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The direction indicator board installed on the forelane is showing the wrong way

फोरलेन पर लगाया दिशा सूचक बोर्ड बता रहा गलत रास्ता

Thu, 10 Nov 2022 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The direction indicator board installed on the forelane is showing the wrong way
ऋषिकेश (बिलासपुर)। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर भगेड़ के पास दिशा सूचक बोर्ड गलत लगा दिया गया है। तीर का निशान बिलासपुर को उल्टी दिशा बताता है। इस कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

दरअसल हाल ही में भगेड़ के पास एक दिशा सूचक बोर्ड लगाया गया है, जिसमें मनाली के लिए तीर का निशान सामने की ओर बताता है और दूरी 157 किलोमीटर बताता है। इसके साथ हमीरपुर और बिलासपुर के लिए तीर का निशान बायीं की ओर बताता है। हमीरपुर के लिए मार्ग बताने वाला यह तीर का निशान सही दिशा में है, लेकिन बिलासपुर की दूरी 12 किलोमीटर बताते हुए तीर का निशान उल्टी दिशा में लगाया गया है। जबकि बिलासपुर के लिए इस बोर्ड से भगेड़ की तरफ आगे बढ़ने पर दाहिने मुड़ना पड़ता है। गलत निशान होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। शिमला और चंडीगढ़ से आने वाले बहुत से वाहन आजकल इस फोरलेन का इस्तेमाल कर रहे हैं। उधर, फोरलेन निर्माण कर रही गाबर कंपनी के महाप्रबंधक कर्नल वीएस चौहान ने बताया कि इस भूल सुधार को जल्द ही दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed