फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The condition of the child applying unregistered doctor's drip worsened

अपंजीकृत चिकित्सक के ड्रिप लगाने बच्चे की हालत बिगड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
The condition of the child applying unregistered doctor's drip worsened
खजुरिया/बिलासपुर। खजुरिया थाना क्षेत्र में एक अप्रशिक्षित चिकित्सक से बुखार की दवाई लेने पर एक किसान के इकलौते पुत्र की हालत खराब हो गई। हालत खराब होने पर परिजन बच्चे को बरेली के एक अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। बच्चे के शव को लेकर परिजन गांव पहुंचे तो चिकित्सक दुकान बंद करके भाग गया। ग्रामीणों ने हंगामा कर पुलिस बुला ली और चिकित्सक के खिलाफ हत्या करने की तहरीर देने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

मामला खजुरिया थाने के गांव अहरो का है। ग्राम निवासी मोहम्मद अली खेती किसानी करता है। मोहम्मद अली के मुताबिक, मंगलवार को उसके इकलौते पुत्र मोहम्मद नोमान (दो वर्ष) के दांत निकलने की वजह से बुखार आ गया था। सुबह करीब दस बजे वह अपने पुत्र को लेकर क्षेत्र के एक अप्रशिक्षित चिकित्सक की दुकान पर पहुंचा और बुखार आने की कही। आरोप है कि चिकित्सक ने उसके पुत्र को ड्रिप लगा दी, जिसके कारण उसकी हालत और अधिक खराब हो गई। हालत खराब होने पर चिकित्सक ने उसे बरेली के किसी अस्पताल में ले जाने की बात कही। परिजन आननफानन में नोमान को बरेली के एक अस्पताल में ले गए, जहां उसकी मौत हो गई और चिकित्सकों ने मृत्यु का कारण दवाई का ओवरडोज देना बताया। ग्रामीणों का कहना है कि इस दौरान चिकित्सक दुकान बंद करके भाग गया। ग्रामीणों ने हंगामा भी किया और मामले की सूचना डायल 112 व खजुरिया थाना प्रभारी को दी और चिकित्सक पर बच्चे की हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस भी गांव पहुंच गई। ग्राम प्रधानपति परवेज खां ने बताया कि चिकित्सक के खिलाफ तहरीर दी जा रही है। जबकि, थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस गांव गई हुई है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed