फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The affected will get a bigha

कल्लर गांव में रेलवे लाईन प्रभावितों को मिलेगा एक बीघा का 35 लाख, रेट तय

Fri, 28 Aug 2020 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
The affected will get a bigha
बिलासपुर। भानुपल्ली-बैरी रेल लाइन निर्माण के लिए पिछले एक साल से लटके सदर विस क्षेत्र के कल्लर गांव की भूमि का रेट तय हो गया है। भू अधिग्रहण की विशेष इकाई के अधिकारियों सहित आरवीएनएल के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसडीएम सदर रामेश्वर ने बताया कि रेलवे लाईन के निर्माण के लिए उक्त गांव की सात बीघा तीन विस्वां भूमि का अधिग्रहण होना तय है। जिसपर पिछले एक साल से कार्य चला हुआ था। वहीं अब सारे लाभों को मिलाकर इस गांव की भूमि के अधिग्रहण के लिए 35 लाख रूपये बीघा के हिसाब से रेट तय हुआ है। उन्होंने बताया कि गंभर खड्ड के अंतिम छोर से कल्लर गांव तक एक टनल का निर्माण किया जाना है। जिसकी लंबाई 1.8 किलोमीटर होगी। इसी टनल के लिए इस गांव में जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। इस मौके पर कानूनगो भू अर्जन इकाई जीत राम, कृषि विभाग की तरफ से डॉ राजेंद्र, रेल विकास निगम लिमिटेड से एजीएम एसके महाजन, अनमोल नागपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed