फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   test,covid

अब आपात स्थिति में हो सकेंगे कोविड-19 टेस्ट

Thu, 16 Jul 2020 12:21 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
test,covid
बिलासपुर। अब प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों समेत 19 जिला और उपमंडल स्तर के अस्पतालों में आपात स्थिति में कोविड-19 के टेस्ट हो सकेंगे। इन अस्पतालों में ट्रू-नेट नामक आधुनिक मशीनें स्थापित की गई हैं। इनके माध्यम से केवल इमरजेंसी में कोविड टेस्ट किए जाएंगे। एक से डेढ़ घंटे में टेस्ट की रिपोर्ट आएगी। रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो पुष्टि के लिए एक सैंपल आईजीएमसी शिमला भेजा जाएगा। इसके अलावा रूटीन में लिए जा रहे कोरोना के सभी सैंपल आईजीएमसी शिमला ही भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर के जिला चिकित्सा अधिकारी एवं सर्विलांस अफसर डॉ. परविंद्र सिंह ने बताया कि अभी अस्पतालों में टेस्ट की ऐसी सुविधा नहीं थी। इमरजेंसी में भी सैंपल आईजीएमसी शिमला भेजे जाते थे। अन्य जिलों के सैंपल सीआरआई कसौली, मेडिकल कॉलेज नेरचौक और टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे जाते थे। नई मशीनों से टेस्ट करने को बाकायदा लैब तकनीशियन को ट्रेंड किया गया है। बिलासपुर अस्पताल में इस मशीन से दिल्ली से लाई गई एक अस्सी वर्षीय मृतक महिला का पहला कोरोना टेस्ट सोमवार को किया गया है। मशीन का उपयोग केवल इमरजेंसी में ही किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश के 19 अस्पतालों में स्थापित की गई ट्रू-नेट मशीनें
प्रदेश के 19 अस्पतालों सहित मेडिकल कॉलेजों में भी यह आधुनिक तकनीक आधारित ट्रू-नेट मशीनें स्थापित की गई हैं। बिलासपुर अस्पताल के अलावा नाहन, चंबा, हमीरपुर, टांडा, पालमपुर, नूरपुर, रिकांगपियो, मंडी, जोगिंद्रनगर, करसोग, कुल्लू, खनेरी रामपुर, रोहड़ू, पावंटासाहिब, सोलन व नालागढ़ और कसौली सीआरआई में कोरोना टेस्ट के लिए ट्रू-नेट मशीनें स्थापित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed