{"_id":"6509876f2e1c187f230a0288","slug":"tell-students-about-earthquake-prevention-methods-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-5833-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: विद्यार्थियों को बताए भूकंप से बचाव के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: विद्यार्थियों को बताए भूकंप से बचाव के तरीके
विज्ञापन
- घ्याल स्कूल में मॉकड्रिल का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय उच्च विद्यालय घ्याल में विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। मॉकड्रिल दोपहर 2 बजे शुरू हुई। मॉकड्रिल का संचालन विद्यालय के आपदा प्रबंधन प्रभारी ललित कुमार ने किया।
मुख्याध्यापक पंकज शर्मा ने बताया कि भूकंप आते ही ज्यादातर लोग बुरी तरह घबरा जाते हैं। भूकंप के दौरान कुछ सावधानियां बरतकर आसानी से हम अपनी और दूसरों की जान बचा सकते हैं। उन्होंने बताया कि भूकंप महसूस होते ही घर से बाहर निकलकर खुली जगह पर चले जाएं। यदि घर से बाहर निकलने में काफी वक्त लगने का अनुमान हो, तो कमरे के कोने में या किसी मजबूत फर्नीचर के नीचे छुप जाएं। सिर के साथ-साथ शरीर के अन्य संवेदनशील अंगों को पहले बचाने की कोशिश करें। भूकंप महसूस होते ही टीवी, फ्रिज जैसे बिजली के सारे उपकरण प्लग से निकाल दें। उन्होंने बताया कि एक बार बहुत तेज भूकंप आने के बाद कुछ घंटों तक आफ्टर शॉटर्स आ सकते हैं, इससे बचने का इंतजाम पहले ही कर लें। घर से बाहर निकलकर कभी भी बिजली, टेलीफोन के खंभे या पेड़-पौधों के नीचे खड़े न हों। आपदा प्रबंधन की विभिन्न टीमों के माध्यम से इस ड्रिल का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।