{"_id":"626ae02892af9472d31cccf9","slug":"teenager-drowned-in-pond-bilaspur-news-mbd426306538","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर की किशोरी की रुद्रपुर की झील में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर की किशोरी की रुद्रपुर की झील में डूबने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी की रुद्रपुर की झील में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। किशोरी की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया है। उत्तराखंड पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के सीमांत प्रदेश उत्तराखंड की सीमा से सटी रूद्र बिलास पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम डिबडिबा की सेठी कॉलोनी निवासी सुरेंद्र ठाकुर मजदूरी करते हैं। जानकारी के अनुसार, उनकी 14 वर्षीय पुत्री पार्वती देवी गुरुवार की दोपहर अपने कुछ परिचितों के साथ सीमांत प्रदेश उत्तराखंड के जिला उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में काशीपुर रोड स्थित सामिया कॉलोनी की झील में घूमने गई थी। लोगों का कहना है कि पार्वती अपने कुछ परिचितों के साथ नहा रही थी। इस दौरान वह अचानक पानी में डूब गई। किशोरी की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने आनन-फानन में उसे पानी से बाहर निकाला और उसे गंभीर हालत में रुद्रपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर रुद्रपुर कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह राठौर पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मामले की जानकारी कर घटना की सूचना मृतका के परिजनों को फोन द्वारा दी। किशोरी की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया और परिजन भी विलाप करते हुए रुद्रपुर के जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।