{"_id":"666ee811bb589347400bc6f0","slug":"teachers-brainstormed-on-the-challenges-in-the-field-of-physical-education-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-118935-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शिक्षकों ने शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों पर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शिक्षकों ने शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों पर किया मंथन
विज्ञापन
- डीएवी बरमाणा में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरमाणा में कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम विषय पर चल रही राष्ट्रीय कार्यशाला का समापन हो गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डीएवी नेरचौक प्रशांत शर्मा ने स्त्रोत व्यक्ति के रूप में शिरकत की।
कार्यशाला में बाहरी राज्यों से आए शारीरिक शिक्षकों ने वर्तमान में शैक्षणिक क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नई पीढ़ी को शिक्षित करने के लिए तकनीक का सहारा लेना जरूरी है। बच्चों में सामंजस्य स्थापित कर उन्हें विषय वस्तु को समझाने के लिए विभिन्न माध्यमों का सहारा लेना आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में बच्चों का बौद्धिक विकास बहुत तेजी से हो रहा है। ऐसे में शिक्षकों को भी समय के साथ-साथ अपडेट होना जरूरी है। होस्ट स्कूल के फिजिकल इंस्ट्रक्टर नितिन शर्मा ने एरोबिक्स के बारे में जानकारी साझा की। कार्यशाला में सभी डेलीगेट्स ने अपने अनुभव एक दूसरे से साझा किए। डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील गांगटा ने कहा कि कार्यशाला में गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, हिमाचल और पंजाब राज्य के शारीरिक शिक्षा शिक्षक सुजॉय पाल, विनय शर्मा, संतोषी एम खेवले, राकेश शर्मा, अनिल कुमार, दीपू राजपूत, जितेंद्र कुमार और प्रभजोत कौर ने शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों को लेकर मंथन किया और नई तकनीक से रूबरू हुए। प्रधानाचार्य ने सभी डेलीगेट्स, रिसोर्स पर्सन और सहयोगी स्टाफ का आभार प्रकट किया।