फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Teacher in Chandpur area school

बल्ह बल्हवाणा स्कूल में शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप

Fri, 03 Jun 2022 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Teacher in Chandpur area school
बिलासपुर। जिले के चंादपुर क्षेत्र के एक सरकारी माध्यमिक स्कूल के शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। मामला सामने आने के बाद उपनिदेशक उच्च शिक्षा ने यौन उत्पीड़न समिति को रिपोर्ट तैयार कर जल्द सौंपने को कहा है।
विज्ञापन

वहीं, उपायुक्त पंकज राय ने उपनिदेशक को इस मामले की छानबीन कर जल्द विभागीय कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं। मामला तब उजागर हुआ जब बच्ची की मां उसे घर पर नहलाने लगी। तब बच्ची ने बताया कि उसके शरीर में दर्द हो रही है।
विज्ञापन

वहीं, बच्ची ने स्कूल जाने के लिए भी इनकार कर दिया। माता ने जब पूछा कि इस सबकी वजह क्या है तो बच्ची ने सारी बात माता को बताई, जिसके बाद मामला पंचायत प्रधान के पास पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत के प्रधान रजनीश ठाकुर ने बताया कि उन्होंने पंचायत स्तर पर इसकी छानबीन की और अन्य छात्राआें से भी बात की तो और बच्चियों ने भी अध्यापक पर संगीन आरोप लगाए, जिसके बाद उन्होंने पंचायत की तरफ से एक शिकायत पत्र महिला थाना बिलासपुर को भेजा है। महिला थाना प्रभारी अति देवी ने कहा कि अभी तक उनके पास शिकायत नहीं पहुंची है। जैसी ही शिकायत पहुंचेगी वह इसकी छानबीन कर कार्रवाई करेंगी।

उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय ने कहा कि उन्होंने शिक्षा उप निदेशक उच्च को आदेश दिए हैं कि वह इस मामले में यौन उत्पीड़न समिति की जांच बैठाकर रिपोर्ट तैयार करवाए। छानबीन के बाद आरोप साबित होने पर आरोपी शिक्षक पर विभागीय कार्रवाई भी अमल में लाने के आदेश विभाग को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed