{"_id":"6ac0ed8fa0bb8bab660f67a2","slug":"tarring-of-the-road-started-in-namhol-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-169090-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नम्होल में सड़क की टारिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नम्होल में सड़क की टारिंग शुरू
विज्ञापन
लोगों और दुकानदारों ने पंचायत से की थी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नम्होल बाजार में सड़क की खराब स्थिति से परेशान लोगों और दुकानदारों को राहत मिलने लगी है। लोगों की मांग पर फोरलेन निर्माण कर रही गाबर कंपनी ने बाजार में टारिंग का काम शुरू कर दिया है। शनिवार को कंपनी के कर्मचारियों ने सड़क के एक हिस्से में टारिंग की।
नम्होल बाजार में सड़क का कुछ हिस्सा लंबे समय से परेशानी का कारण बना था। सड़क की खराब स्थिति के कारण दुकानदारों के साथ बाजार में आने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों और दुकानदारों ने समस्या पंचायत प्रतिनिधियों के समक्ष उठाई थी। इसके बाद ग्राम पंचायत घ्याल की प्रधान मीना देवी ने फोरलेन कंपनी से बाजार की सड़क को दुरुस्त करने का आग्रह किया।
पंचायत के आग्रह पर कंपनी ने शनिवार को टारिंग का काम शुरू किया। इस दौरान पंचायत के उपप्रधान, अन्य पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय दुकानदार मौके पर मौजूद रहे। स्थानीय लोगों के सहयोग से काम करवाया गया। बाजार में सड़क के दोनों तरफ कुछ हिस्सा अभी टारिंग के लिए शेष है। पंचायत के अनुसार, कंपनी की ओर से बचे हुए हिस्से में भी जल्द काम पूरा करने का आश्वासन दिया गया है। पंचायत ने कंपनी से शेष कार्य जल्द पूरा करने और सड़क की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
घ्याल पंचायत प्रधान मीना देवी ने कहा कि लोगों की मांग को फोरलेन कंपनी के समक्ष रखा था। उन्होंने सड़क सुधार का काम शुरू करने के लिए गाबर कंपनी का आभार जताया।