फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Targhel to Chadwan road will remain closed till March 5

Bilaspur News: तरघेल से चड़वान सड़क 5 मार्च तक रहेगी बंद

Fri, 31 Jan 2025 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 31 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Targhel to Chadwan road will remain closed till March 5
-यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। तरघेल से चड़वान सड़क निर्माण कार्य के चलते 5 मार्च तक बंद रहेगी। यह निर्णय कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए लिया गया है। इस दौरान सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

जिला मजिस्ट्रेट आबिद हुसैन सादिक ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 और हिमाचल प्रदेश सरकार की 3 जून 2001 की अधिसूचना के तहत यह आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों में घुमारवीं डिवीजन में तरघेल से चड़वान सड़क को 5 मार्च तक वाहनों की आवाजाही बंद करने की अनुमति दी है, ताकि सड़क निर्माण कार्य सुचारू रूप से पूरा किया जा सके। इस अवधि में यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया गया है। तड़ौन से बरोटा सड़क और चड़वान की ओर से डंगार बरोटा लदरौर सड़क से निर्धारित किए गए हैं। आमजन से अपील है कि इस दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और सहयोग प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed