फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Swarghat bus stand was launched eight months ago, shops were not allotted

आठ माह पहले हुआ स्वारघाट बस अड्डे का शुभारंभ, दुकानों का नहीं किया आवंटन

Sun, 12 Dec 2021 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Swarghat bus stand was launched eight months ago, shops were not allotted
स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट बस अड्डे के शॉपिंग कांप्लेक्स में बनाई गई दस दुकानों पर 8 माह से ताले लटके पड़े हैं। परिवहन निगम ने अड्डे का शुभारंभ तो करवा दिया लेकिन, दुकानों का आवंटन करना भूल गया है। इन दुकानों के आवंटन से एक तरफ जहां 10 लोगों को रोजगार मिलना था, वहीं दूसरी ओर परिवहन निगम को भी आमदनी होनी थी।
विज्ञापन

27 मार्च 2021 को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने करोड़ों की लागत से निर्मित स्वारघाट बस अड्डे को जनता को समर्पित किया था। स्वारघाट बस अड्डे पर 10 दुकानों का शापिंग कांप्लेक्स भी बनाया गया है। इन दुकानों का आज तक आवंटन नहीं हो सका है। बस अड्डा स्वारघाट का उद्घाटन होने के आठ माह बीत जाने के बाद भी इन दस दुकानों की नीलामी नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन

स्थानीय व्यक्ति राजेश ठाकुर, राजपाल, राममूर्ति धर्माणी, भगतराम, किशोरी, अनिल कुमार, सुखदेव आदि का कहना है कि दुकानों पर लगे ताले बेरोजगार लोगों का मुंह चिढ़ा रहे हैं। अगर बस अड्डा प्रबंधन दुकानों की नीलामी करके आवंटन कर दे तो बेरोजगार युवाओं को दुकानें खोल कर अपना काम चला सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को जरूरी सामान लेने के लिए इधर-उधर दौड़ना नहीं पड़ेगा। दुकानों के आवंटन के बाद सरकार के खजाने में भी बढ़िया कमाई हो सकेगी। परिवहन निगम बिलासपुर में कार्यरत उप मंडल प्रबंधक विनोद ठाकुर के अनुसार मामला विभाग में विचाराधीन है। जल्द ही दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed