{"_id":"666ee620fd621418ee0141d7","slug":"sukhu-government-inaugurated-still-people-are-thirsty-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-118937-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सुक्खू सरकार ने उद्घाटन तो कर दिया, फिर भी लोग प्यासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सुक्खू सरकार ने उद्घाटन तो कर दिया, फिर भी लोग प्यासे
विज्ञापन
विधायक कटवाल बोले- प्रदेश सरकार ने झूठा श्रेय लेने के लिए किया पेयजल योजनाओं उद्घाटन
- विधायक बोले-क्षेत्र में लोग पानी की समस्या का कर रहे सामना
-धन्यवाद कार्यक्रम के तहत किया मलांगण पंचायत का दौरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता क्षेत्र में सुक्खू सरकार ने झूठा श्रेय बटोरने के लिए पेयजल योजनाओं के उद्घाटन तो कर दिए, लेकिन अब इन्हें सुचारू तरीके से नहीं चलाया जा रहा है। इस कारण गर्मी के मौसम में लोग पानी के संकट से जूझ रहे हैं। यह बात झंडूता विधायक जीतराम कटवाल ने कही।
धन्यवाद कार्यक्रम के तहत विधायक ने रविवार को मलांगण पंचायत का दौरा किया और लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पानी से संबंधित समस्याएं अधिक रहीं। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल की समस्या लगातार गहराती जा रही है। केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की पूर्व जयराम सरकार के योगदान से झंडूता विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से कई पेयजल योजनाओं का निर्माण किया गया है। सुक्खू सरकार ने चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले उनका उद्घाटन तो कर दिया, लेकिन अब उनकी सुध नहीं ली जा रही है। बेहतर होगा कि प्रदेश सरकार लोकसभा चुनाव में मिली हार से सबक लेकर अपनी कार्यशैली में सुधार करके लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद भी कांग्रेस सरकार के रवैये में कोई सुधार नहीं हुआ है। खुद को जनहितैषी बताने वाली सुक्खू सरकार लोगों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। इस मौके पर सरबजीत सिंह, जगजीत सिंह, दामोदरी देवी व नंदलाल कपिल आदि मौजूद रहे।