फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sukhu gave great relief to the public despite the Centre's neglect: Abdul

सुक्खू ने केंद्र की अनदेखी के बावजूद जनता को दी बड़ी राहत : अब्दुल

Mon, 02 Oct 2023 05:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 05:43 PM IST
विज्ञापन
Sukhu gave great relief to the public despite the Centre's neglect: Abdul
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहतलाई (बिलासपुर)। प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव अब्दुल खालिक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आपदा में केंद्र की अनदेखी के बावजूद 4500 करोड़ रुपये का एकमुश्त पैकेज देकर आपदा से प्रभावित जनता को बड़ी राहत दी है।


शाहतलाई में आयोजित प्रेस वार्ता ने अब्दुल खालिक ने कहा कि नए नियमों के अनुसार प्रभावित परिवार को घर के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये मिलेंगे। आपदा में घर और जमीन दोनों को गंवाने वालों को पुनः: बसाने के लिए सरकार की ओर से जमीन भी दी जाएगी। प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लोगों की जमीन और घर के बारे में सोचा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आई आपदा में भाजपा की केंद्र सरकार ने बार-बार टीमें भेजकर नुकसान का आकलन तो किया, लेकिन कोई आर्थिक मदद नहीं दी। यह बातें बताती हैं कि भाजपा और कांग्रेस में कौन प्रदेश का हितैषी है। उन्होंने कहा कि गरीब घर से उठकर मुख्यमंत्री बने सुक्खू ने बड़े पैमाने पर राहत भरे फैसले लेकर सिद्ध कर दिया है कि आम आदमी की पीड़ा को किस तरह महसूस करते हैं। इस दौरान झंडूता से वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप कतना, शहरी युवा कांग्रेस तलाई के पूर्व प्रधान रमन शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed