{"_id":"5f3c07b28ebc3eaae408625b","slug":"sucide-bilaspur-news-sml3421015145","type":"story","status":"publish","title_hn":"जकातखाना के भटेड़ में जहरीला पद्धार्थ निगल विवाहिता ने त्यागे प्राण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जकातखाना के भटेड़ में जहरीला पद्धार्थ निगल विवाहिता ने त्यागे प्राण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वारघाट(बिलासपुर)। क्षेत्र के जकातखाना के भटेड़ गांव की एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। वहीं महिला के मायके वालों ने ससुराल वालाें को मृतक महिला को प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। महिला के मायके वालों की शिकायत के आधार पर स्वारघाट पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलु को ध्यान में रख कर छानबीन कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोलन के दयोठी गांव के मदन लाल ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी छोटी बहन बिमला देवी की शादी 9 साल पहले नरेश कौशल निवासी भटेड़ जकातखाना के साथ हुई थी। मृतक महिला का पति नरेश कौशल दिहाड़ी मजदूरी करता है। बताया की मृतका का उसके पति और सास के साथ अनबन चल रही थी।
बताया कि 16 अगस्त की सुबह नरेश कौशल ने इसे फोन किया व बताया कि बिमला देवी अस्पताल में है और उसकी तबीयत दो दिन से खराब है। उसके बाद यह वहां पहुंचा। उस समय इसकी बहन की स्थिति बिल्कुल सही नहीं थी और बात करने में असमर्थ थी।
विज्ञापन
मृतका के भाई ने बताया कि 14 अगस्त की रात को उसकी बहन ने जहरीला पदार्थ खाया था। जिस पर उसे आनंदपुर साहिब अस्पताल ले गए। उपचार के बाद उसे उसे घर ले आए। उसी दिन उसकी तबीयत खराब हो गई। जिसे नालागढ़ अस्पताल ले गए और वहां से उसे पीजीआई रेफर किया गया था। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मृतिका के मायका पक्ष की शिकायत पर स्वारघाट थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।