{"_id":"5edfb59b8ebc3e42ec149b2b","slug":"sucide-bilaspur-news-sml335186898","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिला ने फंदा लगा कर दी अपनी जाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती महिला ने फंदा लगा कर दी अपनी जाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत छत की एक गर्भवती महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने यह कदम तब उठाया जब परिवार वाले खेतों में काम करने गए थे। महिला घर पर अकेली थी। इसी दौरान महिला ने पंखे के साथ फंदा लगा कर अपनी जान दे दी। परिवार वाले जब खेतों से काम करके वापस घर आए तो देखा कि महिला फंदे से लटकी है। आनन फानन में परिवार वाले महिला को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि महिला और उसका पति पंजाब में रहते थे। लॉकडाउन के चलते लोग गांव आए थे। डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस हर पहलु को ध्यान में रख कर मामले की छानबीन कर रही है।