फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   sucide

विष्णु गांव में 23 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 10 Oct 2019 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
sucide
बरमाणा(बिलासपुर)। बरमाणा थाना के तहत विष्णु गांव में 23 वर्षीय युवक के फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला दर्ज हुआ है। युवक किसी निजी कंपनी में काम करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार धार टटोह पंचायत के विष्णु गांव में 23 वर्षीय अजय ने बुधवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि अजय घर पर अकेला था। उसके माता-पिता अपने रिश्तेदारों के घर शादी में गए थे। मृतक की मां का कहना है कि अजय ने खुद उन्हें शादी में भेजा। जब वे वीरवार सुबह घर आए तो अजय का कमरा अंदर से बंद देख परेशान हो गए। हड़बड़ी में जब अजय के पिता ने दरवाजा तोड़ा तो सामने बेटे को फंदे पर लटके देखकर बेहोश हो गए। मृतक की मां का कहना है कि अजय कुछ समय से परेशान चल रहा था लेकिन कभी उसने बताया नहीं कि परेशानी का क्या कारण है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विरोचन नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed