फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Subdivision of Jal Shakti Department will open in Kutheda, CM announced

कुठेड़ा में खुलेगा जल शक्ति विभाग का सबडिवीजन, सीएम ने की घोषणा

Fri, 07 Jan 2022 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Subdivision of Jal Shakti Department will open in Kutheda, CM announced
बिलासपुर के कंदरौर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनसमस्याएं सुनते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : BILASPUR
घुमारवीं (बिलासपुर)। बिलासपुर जिले के एक दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने सदर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों की सौगात देकर जनता को खुश किया है। वहीं, कुठेड़ा में जल शक्ति विभाग का सबडिवीजन खोलने की घोषणा करके 15 साल से चली आ रही मांग को पूरा किया है। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठेड़ा को एक एंबुलेंस और मोरसिघीं सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विज्ञान की कक्षाएं शुरू करने की भी घोषणा मुख्यमंत्री ने करके क्षेत्र को लोगों को तोहफा दिया है।
विज्ञापन

कुठेड़ा क्षेत्र के आसपास कई पंचायतों के सैकड़ों लोग सीएम से आस लगाए बैठे थे। वहीं शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे में भी लोगों की बहुत मांगें थीं। लेकिन, सीएम जयराम ने कुछ जरूरी मांगों को पूरा करके क्षेत्र के लोगों को निराश नहीं होने दिया।
विज्ञापन

सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर पर स्थित सात पंचायतों के लोगों को पंद्रह सालों के वनवास से भी छुटकारा मिला। सदर विधानसभा के लगभग 15 सालों से कुठेड़ा, पटेर, भुलस्वाए, तलवाड़ा, मोरसिघीं, लद्दा, मैहरी काथला आदि पंचायतों की मांग थी कि कुठेड़ा में जल शक्ति विभाग का सबडिवीजन खुलना चाहिए। वहीं, इन पंचायतों के लोगों की मांग थी कि आईटीआई, विद्युत विभाग का सबडिवीजन, कुठेड़ा हास्पिटल को नया भवन, कुठेड़ा में इंडोर स्टेडियम व सुलभ शौचालय खुलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
मसौर गांव के युवा नेता और कुठेड़ा पंचायत के वार्ड सदस्य अरविंद मेहता ने कहा कि बेशक मुख्यमंत्री से सदर विधायक ने अपनी कुछ मांगे मनवाने की घोषणा की और अधिकतर मांगे हवा हवाई हुई है। चार साल के बाद मुख्यमंत्री का सदर विधानसभा क्षेत्र में यह दौरा था जिससे लोगों को काफी उम्मीदें थीं, पर वह धराशायी हुई है।

वहीं घुमारवीं ब्लॉक के बीडीसी उपाध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश ठाकुर ने कहा कि सदर विधायक सुभाष ठाकुर के अथक प्रयासों से 15 सालों का वनवास खत्म हुआ है और कुठेड़ा क्षेत्र की सात पंचायतों की सौगातें दी गई है। जिसमें कुठेड़ा में जल शक्ति विभाग का सबडिवीजन का खुलना बहुत ही सराहनीय कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed