फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   students won in sports

Bilaspur News: 1500 मीटर दौड़ में कृष, तनिष्का प्रथम

Fri, 06 Mar 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
students won in sports
रस्साकशी में राजनीतिक शास्त्र, फिजिकल एजुकेशन विभाग को प्रथम स्थान
विज्ञापन

बिलासपुर महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि के रूप में प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल और विशेष अतिथि के तौर पर पीटीए अध्यक्ष नईम मोहम्मद ने शिरकत की। कार्यक्रम का आगाज विद्यार्थियों ने मार्चपास्ट के साथ किया।
मुख्यातिथि ने कहा कि बिलासपुर कॉलेज हिमाचल के बहुत अच्छे महाविद्यालयों में जाना जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि मन लगाकर पढ़ना चाहिए और खेलने के समय खुश होकर खेलना चाहिए। लड़कों की 100 मीटर दौड़ में कृष पहले, सुजल दूसरे और पीयूष तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में कृष पहले, सुजल दूसरे और अंकित तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में सुजल पहले, युवराज दूसरे और दीपक तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में अंकित पहले और कृष दूसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में कृष पहले, अंकित दूसरे और साहिल तीसरे स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो, शॉटपुट में राहुल पहले, युवराज दूसरे और प्रिंस तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद में पीयूष पहले, युवराज दूसरे और समद तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में शुभम पहले, कृष दूसरे और युवराज तीसरे स्थान पर रहे। रस्साकशी में फिजिकल एजुकेशन विभाग के लड़के पहले, वाणिज्य विभाग के लड़के दूसरे स्थान पर रहे। फैकल्टी रेस में डॉ. कुलदीप सिंह पहले, संजीव दूसरे और प्रो. मनोज तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में दिव्या पहले, अंजलि दूसरे और श्रद्धा तीसरे स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में दिव्या पहले, श्रद्धा दूसरे और अंजलि तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में श्रद्धा पहले, दिव्या दूसरे और अंजलि तीसरे स्थान पर रही। 800, 1500 मीटर दौड़ में तनिष्का पहले, अंशुल दूसरे स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो में तानिया पहले, श्रुति दूसरे और निर्जल तीसरे स्थान पर रही। शॉटपुट में निर्जल पहले, श्रुति दूसरे और शिवानी तीसरे स्थान पर रही। लंबी कूद में श्रद्धा पहले, अंजलि दूसरे और मुस्कान तीसरे स्थान पर रही। रस्साकशी में राजनीतिक शास्त्र विभाग की लड़कियां पहले और गणित विभाग की लड़कियां दूसरे स्थान पर रहीं। इस अवसर पर कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. प्रेमजीत, को-कोऑर्डिनेटर प्रो. रंजीत, डॉ. सुरजीत, कार्यक्रम के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. नवीन, कोच संदीप, तरूण, डॉ. रितु, डॉ. नम्रता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed