फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   students won in sports

Bilaspur News: रस्साकशी में एनसीसी की टीम बनी विजेता

Fri, 13 Feb 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
students won in sports
घुमारवीं कॉलेज में हुई वार्षिक एथलेटिक मीट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट आयोजित की गई। इसका शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रीतम लाल ने ध्वजारोहण कर किया।
पहले दिन तीन हजार मीटर दौड़, लेमन-स्पून रेस, थ्री लेग रेस तथा रस्साकशी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्राओं की तीन हजार मीटर दौड़ में बीए प्रथम वर्ष की साक्षी ने पहला, समीक्षा और वंशिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रों की रेस में बीए प्रथम वर्ष के विकास ठाकुर ने पहला, बीए द्वितीय वर्ष के अभिषेक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं लेमन-स्पून रेस में बीए तृतीय वर्ष के शिवांशु ने पहला, बीए द्वितीय वर्ष के नितिन ने दूसरा, लड़कियों में बीए द्वितीय वर्ष की शिवानी ने पहला व बीए प्रथम वर्ष की विशाखा दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

थ्री लैग रेस में बीएससी प्रथम वर्ष के अभिनय पहले, बीए प्रथम वर्ष के सूर्यांश और बीकॉम तृतीय वर्ष के आयुष दूसरे स्थान पर रहे। बीए द्वितीय वर्ष की चांदनी ने पहला, बीकॉम तृतीय वर्ष की शगुन और बीए तृतीय वर्ष की रंजना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। रस्साकशी प्रतियोगिता में एनसीसी की छात्राओं की टीम और लड़कों की स्पोर्ट्स की टीम विजेता रही। प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल ने विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed