फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Students will have access to an AI platform for competitive exam preparation.

Bilaspur News: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को मिलेगी एआई मंच की सुविधा

Tue, 13 Oct 2026 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Students will have access to an AI platform for competitive exam preparation.
सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए निशुल्क सुविधा, इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा का 45 दिन का क्रैश कोर्स उपलब्ध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित साथी मंच की सुविधा शुरू की है। इसके माध्यम से विद्यार्थी घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को यह सुविधा निशुल्क मिलेगी।
साथी (सेल्फ असेसमेंट टेस्ट एंड हेल्प फॉर एंट्रेंस एग्जाम) मंच का सृजन आईआईटी कानपुर ने किया है। इस पर इंजीनियरिंग में दाखिले की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए 45 दिन का क्रैश कोर्स भी उपलब्ध है। विद्यार्थी इसके माध्यम से पढ़ाई करने के साथ अपनी तैयारी का आकलन भी कर सकेंगे।
विज्ञापन

उपनिदेशक उच्च शिक्षा बिलासपुर नरेश चंदेल ने बताया कि 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थी, जो इंजीनियरिंग या मेडिकल क्षेत्र में प्रवेश के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इच्छुक विद्यार्थी अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 99100-43510 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed