{"_id":"680a386fb08961b74a0b0aef","slug":"students-were-told-about-bba-bca-and-other-professional-courses-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-135939-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: विद्यार्थियों को बीबीए, बीसीए सहित अन्य प्रोफेशनल कोर्स के बारे में बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: विद्यार्थियों को बीबीए, बीसीए सहित अन्य प्रोफेशनल कोर्स के बारे में बताया
Thu, 24 Apr 2025 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 24 Apr 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
दधोल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विभिन्न कोर्स के बारे में जानकारी देते हुए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-दधोल स्कूल में कॅरिअर काउंसलिंग एंड गाइडेंस विषय पर हुआ व्याख्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)।
स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं के प्राध्यापकों ने कॅरिअर काउंसलिंग एंड गाइडेंस विषय पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दधोल में एक व्याख्यान का आयोजन किया।
कॉलेज प्राध्यापकों ने दधोल पाठशाला में स्कूल एडॉप्शन कार्यक्रम के तहत यह दूसरा दौरा किया। प्रो. ज्योति बरवाल ने विद्यार्थियों को मेडिकल संकाय में विभिन्न विकल्पों की जानकारी दी। प्रो. ललित ने नॉन मेडिकल के विद्यार्थियों को एनडीए, इंजीनियरिंग से संबंधित कोर्स, प्रो. प्रियंका ने बीबीए, बीसीए और प्रोफेशनल कोर्स के बारे में बताया। डॉ. मनीष ने कला और वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों को विभिन्न कोर्सेज व सिविल सेवा के बारे में विस्तार से पावर पॉइंट के माध्यम से जानकारी दी। प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों के सभी सवालों का समाधान किया। पाठशाला प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश ने कॉलेज प्रबंधन का धन्यवाद किया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम करने का आग्रह किया। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल ने बताया कि हिमाचल स्कूल एडॉप्शन कार्यक्रम के तहत दधोल स्कूल में यह कार्यक्रम करवाया गया। स्कूल एडॉप्शन कमेटी के मुख्य समन्वयक प्रो. विवेक ने बताया कि भविष्य में भी शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।