{"_id":"68c579889205f3bf0b035383","slug":"students-were-motivated-to-propagate-and-use-the-hindi-language-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-144222-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: विद्यार्थियों को हिंदी भाषा का प्रचार-प्रसार और प्रयोग करने के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: विद्यार्थियों को हिंदी भाषा का प्रचार-प्रसार और प्रयोग करने के लिए किया प्रेरित
Sat, 13 Sep 2025 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 13 Sep 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए।
घुमारवीं महाविद्यालय में उत्सव के साथ मनाया हिंदी दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में हिंदी विभाग और साहित्यिक सोसाइटी की ओर से से हिंदी दिवस उत्सव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल रहे।
हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मनोरमा ने हिंदी भाषा के उद्भव पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रो. प्रीतम लाल ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और प्रयोग पर बल दिया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियां आयोजित की गई। गीत में आरती, कविता में रेणुका, दोहा वाचन में दीपिका, पारंपरिक नृत्य में पल्लवी, जानवी, महक, समूह गान में दीपिका, साक्षी, मोनिका, प्रिया, आंचल, चांदनी ने भाग लिया। इसके अलावा सृष्टि शर्मा ने भाषण, कशिश, हितेषी, कृतिका, शगुन, आरती ने समूह नृत्य, सृष्टि ने कविता पाठ, मुस्कान ने एकल नृत्य, अभिषेक राणा ने पहाड़ी गीत, दीक्षा ने कविता, तान्या, श्वेता, पायल, मोनिका, पल्लवी, शारदा, शगुन ने हिमाचली लोक नाटी प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने हिंदी की समृद्धि और महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। डॉ. अंजना कुमारी ने यह संदेश दिया कि हिंदी केवल संचार की भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और सभ्यता की पहचान है। समारोह का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. मनोरमा देवी, डॉ. अंजना कुमारी, डॉ. रीता कुमारी, प्रो. राकेश कुमार, डॉ. चंचल शर्मा, प्रो. पूनमा, प्रो. पूजा देवी, डॉ. प्रवीण कुमार, प्रो. कविता आदि मौजूद रहे।