फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Students were informed about career opportunities in IT.

Bilaspur News: विद्यार्थियों को आईटी में कॅरिअर के अवसरों की दी जानकारी

Mon, 05 Oct 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Students were informed about career opportunities in IT.
बिलासपुर कॉलेज में सेमिनार आयोजित
विज्ञापन

सॉफ्टवेयर डेवलपर, विश्लेषक, डेटा इंजीनियर और सपोर्ट इंजीनियर के विकल्पों से करवाया परिचित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में बीसीए, बीबीए और बीकॉम के विद्यार्थियों के लिए एचसीएल टेकबी कार्यक्रम पर कॅरिअर जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार और करियर के अवसरों से अवगत करवाना रहा।
सेमिनार में एचसीएल के संसाधन व्यक्तियों कनिक मंधोत्रा और अजय नरयाल ने विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने एचसीएल टेकबी कार्यक्रम के पहलुओं की जानकारी दी। विद्यार्थियों को कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, रोजगार और कौशल विकास से जुड़े अवसरों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थियों को सॉफ्टवेयर डेवलपर, विश्लेषक, डेटा इंजीनियर, सपोर्ट इंजीनियर और प्रक्रिया सहयोगी जैसे रोजगार अवसरों की जानकारी भी दी गई। प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने कहा कि वर्तमान समय में केवल शैक्षणिक योग्यता पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों के लिए उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावसायिक और तकनीकी कौशल विकसित करना भी जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से ऐसे कॅरिअर उन्मुख कार्यक्रमों का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल की संयोजक डॉ. नम्रता पठानिया, प्रो. ऋतुराज, डॉ. तेज सिंह, प्रो. राजीव, प्रो. ऋचा सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed