फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Students should set goals and move forward; discipline and hard work are essential for success.

Bilaspur News: लक्ष्य तय कर आगे बढ़ें विद्यार्थी, सफलता के लिए अनुशासन और मेहनत जरूरी

Fri, 16 Oct 2026 01:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Students should set goals and move forward; discipline and hard work are essential for success.
टकरेड़ा स्कूल में बच्चों से संवाद करते मंत्री राजेश धर्माणी। स्रोत: डीपीआर
चुवाड़ी और टकरेड़ा स्कूल में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया संवाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने वीरवार को घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च पाठशाला चुवाड़ी और टकरेड़ा में विद्यार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम के दौरान शिरकत की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारित करने के साथ एक रोल मॉडल भी चुनना चाहिए, ताकि वे भविष्य की सही दिशा तय कर सकें और लक्ष्य प्राप्ति के लिए योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ सकें। समय का सदुपयोग, अनुशासन और निरंतर मेहनत ही सफलता की राह आसान बनाते हैं।
मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि नवाचार, अनुसंधान और नए कौशल सीखने की दिशा में भी प्रयास करने चाहिए। इससे उनकी प्रतिभा निखरेगी और वे भविष्य में देश व प्रदेश की आर्थिक प्रगति में योगदान दे सकेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन और अनुशासन के साथ सांस्कृतिक, खेलकूद, रचनात्मक गतिविधियों तथा कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए दिनचर्या में व्यायाम, खेलकूद और मेडिटेशन को शामिल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सुबह जल्दी उठने, नियमित व्यायाम करने और संतुलित आहार अपनाने से शरीर स्वस्थ रहता है और कार्यक्षमता बढ़ती है। उन्होंने हरी सब्जियां खाने, फास्ट फूड और पैकेटबंद खाद्य पदार्थों से दूरी बनाने की बात कही। साथ ही, क्रोध और ईर्ष्या जैसी नकारात्मक भावनाओं से दूर रहकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम्युनिकेशन क्लब और सामान्य ज्ञान बढ़ाने पर जोर
मंत्री ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन समाचार पत्रों की सुर्खियां और पत्रिकाएं पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए भी कहा, जिससे सामान्य ज्ञान में वृद्धि हो सके। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, प्रभावी संवाद कौशल और मंच पर बोलने का आत्मविश्वास विकसित करने पर विशेष ध्यान देने को कहा। इसके लिए उन्होंने विद्यालयों में कम्युनिकेशन क्लब स्थापित करने पर जोर दिया, जिससे विद्यार्थियों को अपने विचार व्यक्त करने का नियमित अवसर मिल सके। इस अवसर पर उप निदेशक उच्च शिक्षा (स्कूल) नरेश चंदेल सहित दोनों विद्यालयों के सभी अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed