{"_id":"6a4505ca8d6a03ecaf0217a3","slug":"students-organized-an-exhibition-of-himachali-and-kerala-cuisine-bilaspur-news-c-176-1-sln1003-172908-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: विद्यार्थियों ने लगाई हिमाचली व केरल के व्यंजनों की प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: विद्यार्थियों ने लगाई हिमाचली व केरल के व्यंजनों की प्रदर्शनी
Wed, 01 Jul 2026 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
दानोघाट स्कूल में फूड फेस्टिवल, एसएमसी का हुआ गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दानोघाट में प्रधानाचार्या मंजू राणा के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत गतिविधि के तहत फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के तीनों सदनों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हिमाचल प्रदेश और केरल के पारंपरिक व्यंजनों का प्रदर्शन एवं प्रस्तुतीकरण किया। इसके साथ ही विद्यालय परिसर में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्यों का चयन भी किया गया। इस प्रक्रिया की अध्यक्षता प्रधानाचार्या मंजू राणा ने की।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या मंजू राणा ने कहा कि बच्चों की शिक्षा और सर्वांगीण विकास में अध्यापकों तथा अभिभावकों दोनों की समान भूमिका होती है। उन्होंने सभी अभिभावकों से विद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग देने की बात कही। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान राजेश कुमार, उपप्रधान उमा देवी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।