{"_id":"6647537bc7733228370193ca","slug":"students-of-mazari-school-visited-the-biscuit-industry-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-117462-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मजारी स्कूल के विद्यार्थियों ने किया बिस्कुट उद्योग का भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मजारी स्कूल के विद्यार्थियों ने किया बिस्कुट उद्योग का भ्रमण
विज्ञापन
- उत्पाद को बनाने की जटिल प्रक्रिया समझी
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। उपमंडल श्री नयनादेवी जी की राजकीय पाठशाला मजारी के विद्यार्थियों ने प्री वोकेशनल एजुकेशन स्कीम के तहत ऊना के टाहलीवाल स्थित बिस्कुट और नमकीन उत्पाद बनाने वाली कंपनी का भ्रमण किया।
विद्यार्थियों ने उत्पाद को बनाने की जटिल प्रक्रिया समझने का प्रयास किया। अध्यापक रेणु शर्मा, प्रमोद और शैली ने इस दौरान बच्चों की सहायता की। प्रधानाचार्य सुरजीत ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्य को पूरा करने के लिए यह एजुकेशन एक्सपोजर स्कीम महत्वपूर्ण है। बताया कि इसी तरह की शिक्षा से भारत उद्योग का हब बनेगा। उन्होंने बताया कि सरकार ने स्कूल स्तर पर वोकेशनल शिक्षा प्रदान करने का जो निर्णय लिया, उसमें 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को अलग-अलग ट्रेड में व्यावसायिक प्रशिक्षण मिल रहा है। इसमें बच्चे कुटीर उद्योगों का भ्रमण कर अपनी रुचि के क्षेत्रों की पहचान कर उसमें अपना रोजगार प्राप्त कर सकते हैं और देश की उत्पादकता का हिस्सा बन सकते हैं।