{"_id":"666ed981be3bb6b7f7030df2","slug":"students-learned-about-the-future-and-changing-nature-of-the-pharmaceutical-industry-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-118918-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: विद्यार्थियों ने जाना फार्मा उद्योग का भविष्य और बदलता स्वरूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: विद्यार्थियों ने जाना फार्मा उद्योग का भविष्य और बदलता स्वरूप
विज्ञापन
-शिवा कॉलेज में आयोजित हुआ वेबिनार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी की ओर से फार्म 4.0 द फ्यूचर ऑफ फार्मास्यूटिकल मैन्युफैक्चरिंग विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया। इसमें फार्मास्यूटिकल प्लांट कमीशनिंग के विशेषज्ञ डॉ. भानु दधीज ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की।
इस वेबिनार में शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थियों के साथ विभिन्न संस्थानों के प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया। वेबिनार के माध्यम से प्रतिभागियों को फार्मास्यूटिकल उद्योग में नवीनतम प्रगति और भविष्य की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य फार्मास्यूटिकल निर्माण उद्योग में हो रहे परिवर्तनों और नवीनतम प्रवृत्तियों पर गहन दृष्टिकोण प्रदान करना था। डॉ. भानु दधीच ने फार्मास्यूटिकल उद्योग के भविष्य को आकार देने वाली परिवर्तनकारी प्रवृत्तियों पर अपने विचार प्रस्तुत किए और प्रतिभागियों को उद्योग में नवीनतम विकास के बारे में जानकारी दी। इस दौरान प्रतिभागियों ने डॉ. भानु से प्रश्न भी किए। डॉ. भानु ने सभी प्रतिभागियों के प्रश्नों के जवाब दिए। प्रतिभागियों ने फार्मास्यूटिकल उद्योग में चल रहे और आगामी बदलावों को समझा किया।