फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   students honoured inschoo

Bilaspur News: कौशल विकास गतिविधियों में अव्वल विद्यार्थी सम्मानित

Thu, 21 Sep 2023 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 21 Sep 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
students honoured inschoo
घ्याल स्कूल में हुआ सम्मान समारोह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय उच्च विद्यालय घ्याल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अगस्त और सितंबर में करवाई गई कौशल विकास गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्याध्यापक पंकज शर्मा ने की।

मंच संचालन अध्यापिका पुनीता ने किया। इस अवसर पर आर्यन शर्मा, पायल, आदित्य, सूर्यांश, कनिष्क, देवेश, हिमांशु, रक्षा, अंजलि, अनमोल, नितिन, तमन्ना, पल्लू, पूनम, वंदना, लक्षित, दीपक, हिमांशु, सुजल, ममता, साहिल, नितिन, वंदना, रक्षा, उदय, पूर्वी, शिवम, कनिष्क, दीपक, प्रियंका, आस्था, अन्वेष, ईशा, कल्पना, मुस्कान, आंचल, अक्षरा, साहिल भावना, हरीश, कपिल, पुष्पेंद्र, उत्कर्ष, उदय, सुजल, विकास, पल्लवी देवी, निकिता, रोहन और स्नेहा को सम्मानित किया गया। मानसून की छुट्टियों में सत्य भारती स्कूल फेस्ट के तहत मोबाइल फोटोग्राफी, सर्वोत्तम योग मुद्रा, सर्वोत्तम व्यावसायिक विचार, कबाड़ से जुगाड़, गायन और राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यूथ एंड ईको क्लब प्रभारी पुनीता ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस, अंतर सदन प्रश्नोत्तरी, आर्ट एंड क्राफ्ट, सांस्कृतिक एवं प्रतिभा खोज प्रतियोगिता, काव्य पाठ, वाद-विवाद प्रतियोगिता, चित्रकला, विज्ञान एवं गणित मेला और सर्वोत्तम ऑडिट करवाया गया। स्वच्छता पखवाड़े की प्रभारी सोनू ने बताया कि निबंध लेखन, नारा लेखन, चित्रकला, अंतर सदन प्रश्नोत्तरी, काव्य पाठ प्रतियोगिताएं कराई गईं। प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाले बच्चों को मुख्याध्यापक ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया की समग्र शिक्षा अभियान के तहत चलने वाली यह गतिविधियां निश्चित तौर पर बच्चों के कौशल विकास के साथ उनके अंदर छुपी प्रतिभाओं को खोज निकालने और उनमें निखार लाने के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। इस अवसर पर आशा देवी, रमेश शर्मा, अर्चना देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed