फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Students alongwith studies to learn road safety rules in Bilaspur

पढ़ाई के साथ स्कूलों में बच्चे सिखेंगे सड़क सुरक्षा के गुर

Tue, 26 Apr 2022 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Students alongwith studies to learn road safety rules in Bilaspur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। जिले के स्कूलों में ट्रैफिक पार्कों का निर्माण किया जाएगा। जिले के 12 स्कूलों में पार्कों का निर्माण करने के लिए शिक्षा विभाग ने परिवहन निगम को प्रस्ताव भेजा है। उपायुक्त बिलासपुर ने भी दोनों विभागों को इन पार्कों के निर्माण के लिए जगह चिह्नित करने के आदेश दिए हैं।
स्कूलों में इन पार्कों को निर्माण ऐसे किया जाएगा कि ट्रैफिक से जुड़ी हर जानकारी मुहैया करवाई जाए। जैसे कि सड़क कब पार करनी चाहिए, वाहन चलाते समय हमें किन विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए और सड़क सुरक्षा के नियम क्या हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त के आदेशों के बाद अब अधिकारी इस प्रस्ताव को धरातल पर उतारने के लिए जुट गए हैं। उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय ने कहा कि सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी सड़क इंजीनियरिंग उपायों के अनुसार ब्लैक स्पॉट की पहचान व सुधार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छड़ोल व जामली सहित अन्य चिन्हित स्थानों पर क्रैश बैरियर लगाए गए हैं। जहां पर बैरियर नहीं लगे हैं, वहां पर इसका कार्य प्रगति पर है। कहा कि स्कूलों में बच्चों को यातायात नियमों तथा सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक करने के लिए कार्य किया जाएगा। स्कूलों के बच्चों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से शिक्षा विभाग पेंटिंग और पोस्टर प्रतियोगिता करवाएगा।
खेल-खेल में स्वच्छता पखवाड़े के दौरान सड़क सुरक्षा के बारे में 10 मिनट की वीडियो बनाकर बच्चों को दिखाई जाएगी जिससे बच्चों को यातायात नियमों तथा सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक हो सके।
बिलासपुर उपायुक्त पंकज राय ने जिले के सभी एसडीएम को नियमित अंतराल पर रोड सेफ्टी की बैठक करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को ट्रैफिक पार्क के निर्माण के लिए भूमि का चयन करने के लिए कहा। उन्होंने पुलिस विभाग तथा एसडीएम को निर्देश दिए कि स्कूली बसों की भी नियमित अंतराल पर जांच करें।
जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक उपायुक्त पंकज राय ने अधिकारियों से जिला में सड़क सुरक्षा गतिविधियों, सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की पहचान व अध्ययन तथा दुर्घटनाओं के आंकड़ों की निगरानी आदि पर चर्चा की।

बैठक के दौरान पंकज राय ने ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि बरमाणा में चिन्हित नो पार्किंग क्षेत्र में ट्रकों को पार्क न करने में पुलिस को अपना सहयोग दें। इस मौके पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रामपाल, एसडीएम सदर सुभाष गौतम, एसडीएम झंडूता नरेश वर्मा, एसडीएम घुमारवीं राजीव ठाकुर, उप निदेशक उच्च शिक्षा राजकुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रवीण कुमार, सहायक अभियंता डीसी ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed