{"_id":"5f19cf808ebc3e63a145c17c","slug":"student-died-in-deep-bilaspur-news-sml3393521124","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठवीं के छात्र की गोविंद सागर झील में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठवीं के छात्र की गोविंद सागर झील में डूबने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहतलाई (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता की ग्राम पंचायत कोसरियां में बुधवार शाम गोविंद सागर झील में डूबने से एक 12 वर्षीय आठवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने बच्चे का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को कोसरियां गांव का प्रिंस पुत्र रिकूं अपने दो साथियों के साथ पशु चराने के लिए गोविंद सागर झील के ब्राहम्णीघाट की तरफ गया हुआ था। तीनों साथी खेलते खेलते हुए खमेड़ी कलां गांव के पास पहुंच गए। जहां झील के किनारे चलते हुए प्रिंस उर्फ मनु का पैर फिसल गया और वह झील में डूब गया। अपने साथी को झील में गिरता देखते ही दोनों ने बचाओ बचाओ करके शोर मचाया। बच्चों का शोर सुन कर आस पास के लोग दौड़ कर झील के किनारे पहुंचे। कुछ युवकों ने झील में प्रिंस को ढूंढने गए युवकों ने प्रयास करके करीब आधे घंटे बाद उसे पानी से बाहर निकाला। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल बड़सर ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तलाई पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पूर्व विधायक वीरूराम किशोर, पूर्व पंचायत समिति उपाध्यक्ष राजकुमार कौंडल, पंचायत प्रधान विजय कुमार, उप प्रधान कुलदीप चंद, पंचायत समिति सदस्य राज कुमार ने दुखी परिवार के साथ संवेदना प्रकट की है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करें