फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Strong labor laws are essential to protect workers' rights: Dharmani

मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत श्रम कानून जरूरी : धर्माणी

Fri, 09 Oct 2026 12:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Strong labor laws are essential to protect workers' rights: Dharmani
घुमारवीं में आयोजित प्रदेश इंटक बैठक में मौजूद मंत्री व इंटक सदस्य। स्रोत: डीपीआर
घुमारवीं में इंटक की बैठक में बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री, चार श्रम संहिताओं का किया विरोध
विज्ञापन

कहा-श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा और रोजगार संरक्षण को मिले प्राथमिकता

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि श्रमिक देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके अधिकार, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और श्रमिक संगठनों की प्राथमिकता होनी चाहिए। वह वीरवार को घुमारवीं में प्रदेश इंटक की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
धर्माणी ने कहा कि श्रम कल्याण बोर्ड के माध्यम से कामगारों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। पात्र श्रमिकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में ट्रेड यूनियनों की भूमिका महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से 44 श्रम कानूनों को समाप्त कर चार श्रम संहिताएं बनाए जाने का विरोध किया। कहा कि श्रम कानूनों में बदलाव करते समय श्रमिकों के हित, रोजगार की सुरक्षा, उचित मजदूरी और सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाना समय की जरूरत है। मजदूरों के बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और कौशल विकास पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। इस दौरान श्रीलंका और नेपाल से आए अधिकारियों और श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया।

बैठक में कामगार कल्याण बोर्ड अध्यक्ष नरदेव कंवर, इंटक प्रदेश अध्यक्ष एवं नालागढ़ विधायक बावा हरदीप सिंह, बिहार इंटक अध्यक्ष सीपी सिंह, जगत राम शर्मा, इंटक महासचिव उमेश शर्मा समेत विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारी और श्रमिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed